पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया धन

भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|केडलगंज स्थितभारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता की अध्यक्षता में पार्षदों शहर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला चढ़ाकर बैठक की शुरूआत की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बाढ़ राहत कोष में धन जुटाने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों ने नगर परिषद चुनाव को देखते हुए वार्डों में लाइट साफ सफाई सहित अन्य जनहित के कार्य के लिए एकजुटता के साथ काम करने के लिए कहा। बैठक में सभापति हर्षपाल कौर,उपसभापति राज दुलारी शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुभाष दायमा, शहर महामंत्री सुशील यादव, शहर उपाध्यक्ष भीमसेन सचदेवा, अंगूरी यादव, ओमप्रकाश सोमवंशी, घनश्याम गुर्जर, पार्षद रामजीलाल शर्मा, दुलीचंद कुंडारिया, प्रशांत खोवाल, सीताराम चौधरी, मुकेश गुप्ता, सतीश यादव, अशोक पाठक, फूलवती सोमवंशी, रीना तिवाड़ी, हेमलता खंडेलवाल, सुनीता खांबरा, संतोष शर्मा, शकुंतला जाटव आदि मौजूद थे।

अलवर. व्यापारियों ने पीएम मोदी का हैपी बर्थ डे कुछ इस अंदाज में मनाया।

अलवर. पदाधिकारियों की बैठक लेते जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह।