पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिचय सम्मेलन में नए विद्यार्थियों का स्वागत

परिचय सम्मेलन में नए विद्यार्थियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। इग्नू की ओर से राजर्षि कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र पर बुधवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। समन्वयक डॉ. जीपी शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक शेरसिंह ने इग्नू की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को इग्नू से कोर्स करने के बाद कॅरियर के बारे में भी बताया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य दीपचंद गुप्ता ने की।

अलवर. इग्नू सेंटर परिचय सम्मेलन में मौजूद नवप्रवेशित विद्यार्थी।