पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फलाहार प्रतियोगिता में बनाए व्यंजन

फलाहार प्रतियोगिता में बनाए व्यंजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेडीजक्लब अलवर की ओर से बुधवार को जयकृष्ण क्लब में फलाहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सरोज कंसल के अनुसार इसमें मीठे और नमकीन व्यंजन बनाए गए। निर्णायक कला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशोदा मीणा और नीलम अरोड़ा ने सभी व्यंजनों की जांचकर विजेता सदस्यों के नामों की घोषणा की। मीठे व्यंजन में दीपिका खन्ना प्रथम, सीमा अरोड़ा द्वितीय तथा नमकीन व्यंजनों में बीना अरोड़ा प्रथम ममता गाबा द्वितीय रही। संचालन रितु श्यामसखा ने किया। इस दौरान क्लब की रीटा कटारिया, अनिता जसोरिया, कविता खंडेलवाल, अंजलि गुप्ता आदि मौजूद थी।

अलवर. फलाहार प्रतियोगिता में बने व्यंजनों का मुआयना करती जीडी कॉलेज प्राचार्य।