- Hindi News
- नए पुराने ओवरब्रिज पर बनेगी राजस्थानी पेंिटंग
नए पुराने ओवरब्रिज पर बनेगी राजस्थानी पेंिटंग
अग्रसेनसर्किल भगतसिंह सर्किल को जोड़ने वाले नए और पुराने रेलवे ओवरब्रिज पर राजस्थानी चित्रकारी की जाएगी। इस काम पर 12 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके लिए राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्लान (आरयूआईडीपी) को हाल ही नई स्वीकृति मिली है। आरयूआईडीपी के एक्सईएन केके अग्रवाल ने बताया कि आरओबी पर यह पेंटिंग सड़क वाले हिस्से की ओर की दीवारों पर की जाएगी। इसके लिए वर्कआॅर्डर जारी किए जा रहे हैं। यह काम शीघ्र शुरू होगा। पेंटिंग में राजस्थानी कलाकृति की झलक होगी। नए बने आरओबी के अलावा पुराने आरओबी की दीवारों को भी चित्रकारी से सजाया जाएगा। इस काम में डेढ़ महीने का समय लगेगा।
अग्रवाल ने बताया कि पुल पर यातायात शुरू करने से पहले कुछ काम बाकी है। इस काम को कराया जा रहा है। इसे पूरा होने में सात से दस दिन तक लगेंगे। आरओबी के लोकार्पण के संबंध में उन्होंने उच्चधिकारियों को फाइल भेजी है। जयपुर में सरकार के स्तर पर इस संबंध में विचार चल रहा है। उन्होंने बताया है कि जो काम शेष है, उसे शीघ्र की पूरा करा लिया जाएगा।