- Hindi News
- पांच अदालतों में लंबे समय से खाली पद भरे
पांच अदालतों में लंबे समय से खाली पद भरे
जिलामुख्यालय की लंबे समय से रिक्त 5 अदालतों में गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। खास बात रही कि कार्यभार ग्रहण करने वाले पांचों न्यायिक अधिकारी अपने कॅरियर की शुरुआत जिला मुख्यालय से कर रहे हैं। यह उनकी प्रथम नियुक्ति है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायिक अधिकारी मनीष हरजाई, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-4 के पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायिक अधिकारी मनीषा शर्मा, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायिक अधिकारी सुषमा शर्मा, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायिक अधिकारी गीता पाठक तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 की न्यायिक अधिकारी के रूप में कृष्णा राकेश कांवत ने कार्यभार ग्रहण किया है।