पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधेयक के विरोध में बीमाकर्मियों का प्रदर्शन

विधेयक के विरोध में बीमाकर्मियों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | ऑलइंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आव्हान पर गुरुवार को एलआईसी कार्यालय पर बीमा विधेयक के विरोध में बीमाकर्मियों ने प्रदर्शन किया। नार्दन जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव संजय अरोड़ा ने बताया कि राज्यसभा में बीमा विधेयक में संशोधन के लिए एक संशोधन विधेयक लाया गया है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार बीमा क्षेत्र में निजी विदेशी पूंजी की भागीदारी सीमा 49 प्रतिशत करने और राष्ट्रीयकृत साधारण बीमा उद्योग का विनिवेश करना चाहती है। इसका बीमाकर्मी विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के विधेयक से सरकार विदेशी कंपनियों को हमारे लोगों की बचत को लूटने की छूट देना चाहती है जो देशहित में नहीं है। बीमाकर्मियों ने विधेयक को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष घनश्याम शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।