पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालतों में 25 से शीतकालीन अवकाश

अदालतों में 25 से शीतकालीन अवकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजस्थानहाईकोर्ट के आदेशानुसार जिले की समस्त अदालतों में 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा समस्त अपर सेशन न्यायाधीशों की अनुपस्थिति में अलवर सेशन खंड के ऐसे आवेदनपत्र जो डीजे कोर्ट, स्पेशल काेर्ट एडीजे कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएंगे या लंबित हैं, उन्हें सुनने एवं निपटाने के लिए 25 से 28 दिसंबर तक एसीजेएम संख्या-एक रेनू श्रीवास्तव तथा शेष अवकाश अवधि 29 से 31 दिसंबर तक एसीजेएम संख्या 3 मधुसूदन राय को अधिकृत किया गया है।

अन्य सभी अधीनस्थ न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश के दौरान जमानत, रिमांड तथा अन्य आवश्यक सिविल मामलों को निपटाने के लिए संपूर्ण जिला न्याय क्षेत्र के लिए सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-एक कृष्णकांत को अधिकृत किया गया है।