बर्ड़ोद में मिला डेंगू का मरीज
अलवर. बर्ड़ोदकस्बे की नई ढाणी निवासी भूपेंद्र कुमार सैनी पुत्र यशवंत कुमार को डेंगू की पुष्टि हुई है। भूपेंद्र को 3 दिसम्बर को बुखार हुआ था। इस पर उसने सीएचसी में उपचार लिया। हालत में सुधार नहीं होने पर अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां जांच में उसे डेंगू पाया गया।