क्रॉस कंट्री दौड़ 14 को
अलवर. जिलाएथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ 14 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे राजर्षि काॅलेज के मैदान के गेट से शुरू होगी। सचिव भगवान दास सैनी ने बताया कि इसमें 16 वर्ष, 18 वर्ष 20 वर्ष के एथलीट पुरुष महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता से जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम 21 दिसंबर को श्रीगंगानगर में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु संबंधी प्रमाणपत्र जरूरी है।