विक्षिप्त की उपचार के दौरान मौत
अलवर. सामान्यअस्पताल में गुरुवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त छीतरमल जाट की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार छीतरमल (40) पुत्र ओंकार जाट निवासी मंडावरा थाना नारायणपुर गत दिवस गंभीर झुलस गया था। परिजनों ने उसे अलवर लाकर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।