- Hindi News
- जांच के लिए पहुंचा दल, स्कूल ने मांगा दो दिन का समय
जांच के लिए पहुंचा दल, स्कूल ने मांगा दो दिन का समय
अलवर | सिल्वरओक स्कूल में फीस बढ़ोतरी और विलंब शुल्क ज्यादा वसूल किए जाने सहित दस बिंदुओं की शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गुरुवार को स्कूल पहुंचा और जानकारी जुटाई। एडीईओ सेकंड मनोज शर्मा ने बताया कि जांच कमेटी में उमरैण प्रिंसिपल चिम्मनलाल ग्रोवर, महुआ खुर्द प्रिंसिपल विश्वजीत, केसरपुर प्रधानाध्यापक संजय शुक्ला शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी का गठन जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद किया गया है।
अभिभावक मनीष अग्रवाल द्वारा जिला कलेक्टर के यहां स्कूल के संबंध में शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल ने जांच कमेटी को दस्तावेज जमा कराने के लिए दो दिन का समय मांगा है।