बैंक का सायरन बजने से अफरा-तफरी मची
नीमराना| पंजाबएंड सिंध बैंक शाखा में गुरुवार अल सुबह अचानक सायरन बज गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। थानाधिकारी ने मौके पर जाकर बैंक की घेराबंदी करते हुए शाखा प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल नंबर नहीं होने से पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद बहरोड़ से बैंक प्रबंधक दलबीर सिंह के आने पर बैंक को खोलकर देखा तो सामान्य स्थिति पाई गई तब कहीं जाकर बैंक प्रबंधक एवं पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाधिकारी ने बैंक प्रबंधक को नसीहत देते हुए बैंक शाखा के बाहर जिम्मेदार व्यक्तियों के मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिए।