पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बर्डोद में मिला डेंगू का मरीज

बर्डोद में मिला डेंगू का मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्डोद. कस्बेकी नई ढाणी निवासी भूपेंद्र कुमार सैनी पुत्र यशवंत कुमार को डेंगू की पुष्टि हुई है। भूपेंद्र को 3 दिसम्बर को बुखार हुआ था। इस पर उसने सीएचसी में उपचार लिया। हालत में सुधार नहीं होने पर अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां जांच में उसे डेंगू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के बावजूद मच्छरों की संख्या कम नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मच्छरों से राहत के लिए दवा छिड़काव कराने की मांग की है। सेक्टर प्रभारी डॉ. सुरेंद्र आर्य ने बताया कि डेंगू पीड़ित के आसपास रहने वालों का सर्वे कराया जाएगा।