- Hindi News
- एडीएम ने दिए समस्याओं का निदान करने के निर्देश
एडीएम ने दिए समस्याओं का निदान करने के निर्देश
अतिरिक्तजिला कलेक्टर द्वितीय कुंज मोहन शर्मा ने जिले के अधिकारियों को समस्याओं का निदान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित राज संपर्क पोर्टल का अवलोकन कर उनमें दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बिजली,पानी एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कृषि विभाग के सहायक निदेशक को यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को जले हुए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
राजस्वअधिकारियों की बैठक 31 को
अलवर| राजस्वअधिकारियों की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी।