पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छठे दिन जारी रहा छात्रों का अनशन

छठे दिन जारी रहा छात्रों का अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजर्षिकॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपचंद गुप्ता की मनमानी और छात्र विरोधी नीतियों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शर्मा और उनके साथियों द्वारा किया जा रहा अनशन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचकर पार्षद नवजोत सिंह ने भी अनशनकारियों को समर्थन दिया और छात्रों की मांग पूरी करने की मांग उठाई। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यवाहक प्राचार्य कई तरीकों से अनशन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य कॉलेज छात्रों के हित में बात करने का है। इनका कहना है कि जिन उद्देश्यों को लेकर हमने चुनाव लड़ा था उनकी पूर्ति के लिए हम काम कर रहे हैं, इसलिए छात्रशक्ति हमारे साथ है।