सिलेंडर खरीद से पहले सरकार देगी 568 G
गैससब्सिडी देने के लिए इस बार सरकार ने पिछली बार के मुकाबले खातों में जमा होने वाली राशि में इजाफा कर दिया है। इस बार 568 रुपए सिलेंडर खरीद से पहले ही उपभोक्ताओं के खातों में जमा हो जाएंगे जबकि पिछली बार यह राशि 450 रुपए थी।
ऐसा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए किया जा रहा है ताकि पहली बार सिलेंडर खरीदने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो। आईओसीएल की सेल्स अफसर और योजना जिला समन्वयक शिखा आहूजा के अनुसार योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए भी अपील की जा रही है। हालांकि योजना को लागू करने में अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के आधार कार्ड से जुड़े नहीं होना बड़ी चुनौती बना हुआ है। जिला समन्वयक के अनुसार पूरे जिले में फिलहाल 3.10 लाख गैस उपभोक्ता हैं जिसमें से अभी तक महज 32 फीसदी ही अपने आधार कार्ड के साथ बैंक खातों का लिंक करा पाए हैं। शेषपेज | 12
सब्सिडीइनकार का भी विकल्प- योजना में उन लोगों के लिए भी विकल्प रखा गया है, जो सब्सिडी लेना नहीं चाहते। ऐसे लोगों को घोषणा करनी होगी। इसके लिए एक फार्म सभी गैस एजेंसियों पर उपलब्ध कराया गया है। योजना के पोर्टल माई एलपीजी डॉट इन पर ऑनलाइन फार्म के माध्यम से भी घोषणा की जा सकती है। डीएसओ ललित जैन के अनुसार योजना के बारे में मंगलवार को मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।