पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शातिर चोर से लाखों के जेवर बरामद

शातिर चोर से लाखों के जेवर बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. अरावली विहार थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर चोर राजेंद्र राठौड़ को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लाखों रुपए के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार कानूनगो ने बताया कि मोबाइल की ट्रेसिंग के आधार पर शातिर चोर राजेंद्र राठौड़ (26)पुत्र गिर्राज सिंह निवासी चोर डूंगरी अलवर को नामजद किया।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र राठौड़ के कब्जे से 20 अप्रेल 2014 को काला कुआं निवासी हरीश चंद पुत्र मुकुट बिहारी शर्मा के मकान से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं, जिसमें एक मोबाइल, एक कैमरा, पांच जोड़ी चांदी की चुटकी, दो सोने की अंगूठी, चांदी का लॉकेट, एक सोने का सूरज, एक सोने का नोज पिन हैं।

इसके अलावा एक जोड़ी सोने की कानों की बाली, दो नग सोने के कानों के टोप्स, दो चांदी की पायजेब, एक नग चांदी का चांद, चार चांदी के सिक्के भी बरामद किए गए हैं। जबकि 3 मार्च 2014 को चेतन एनक्लेव निवासी जीतेंद्र कुमार जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन के घर से चोरी की गई एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायजेब एवं तीन चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि राजेंद्र राठौड़ वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई वाहन जब्त किए थे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश गुर्जर, रवि कुमार, शहाबुद्दीन, कांस्टेबल श्रवण कुमार, टोकन ओझा आदि शामिल थे।