पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर के कुचलने से राहगीर की मौत

डंपर के कुचलने से राहगीर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें भवानी तोप चौराहे पर सोमवार रात करीब नौ बजे तेज गति से जा रहे एक डंपर ने पैदल राहगीर सुधीर जैन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना अरावली विहार पुलिस एवं एम्बुलेंस 108 को दी। सूचना पर एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची और मृतक को अस्पताल लेकर गई, जहां शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। अरावली विहार पुलिस थाने के एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सुधीर जैन पुत्र सुरेंद्र जैन निवासी वंडर हाइट सोसायटी रूपबास अलवर के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि सुधीर जैन पैदल ही भवानी तोप चौराहे की ओर से जा रहा था। शेषपेज | 12

इसदौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से अरावली विहार पुलिस थाना महज कुछ दूरी पर है, लेकिन हादसे के बाद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची जबकि एम्बुलेंस 108 पुलिस से पहले पहुंच गई और मृतक के शव को सामान्य अस्पताल ले गई।