पुलिस नहीं लगा सकी चोरी का सुराग
अलवर. कालाकुआं हाउसिंग बोर्ड में गत रात को शिक्षक कैलाश गुप्ता के घर में हुई करीब चार लाख की चोरी का अरावली विहार पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार कानूनगो ने बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। रविवार रात को कैलाश गुप्ता के घर में चोरों ने उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब वे परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।