वाहन की टक्कर से तीन घायल
अलवर|जयपुर मार्गस्थित भर्तृहरि तिराहे के पास सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक मार्शल की टक्कर से बाइक सवार भौर लाल पुत्र देवी सहाय कोली निवासी भीम नगर राज भट्टा अलवर, कालू पुत्र मामराज कोली कजोड़ पुत्र लल्लूराम निवासी आगर पुलिस थाना थानागाजी घायल हो गए। सामान्य अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार तीनों घायलों के हाथ पैरों में गंभीर फ्रेक्चर हुए हैं। दुर्घटना के बाद मार्शल चालक मौके से गाड़ी को भगा ले गया।