अलवर. बसेठ गांव में रविवार रात खेत में सो रहे किसान को बंधक बनाकर बदमाश ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घायल किसान विजय शर्मा पुत्र सूरजमल शर्मा निवासी नदबई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात खेत पर सिंचाई करने के बाद सो गया।
इस दौरान दो बदमाश आए और लाठियों से उसके सिर और पैरों पर हमला कर दिया और उसे खाट पर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर ट्रैक्टर ले गए। एक घंटे किसी तरह हाथ-पैर खोले और लोगों को जानकारी दी। सूचना पर खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला कठूमर थाना क्षेत्र का बताया। इस पर कठूमर थाने में मामला दर्ज कराया। विजय शर्मा ने कुछ वर्ष पहले कठूमर के बसेठ में राजस्व की 15 बीघा खेती की जमीन खरीदी और बोर लगा लिया। इसके बाद से वह अपने और दूसरों के खेतो की सिंचाई कर काम करता है।
बदमाशों के लाठी या धारदार हथियार के वार से किसान विजय शर्मा के सिर में खून रिसने लगा तो बदमाशों ने डीजल में भीगो कर पट्टी बांधी।