पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जाम

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर मार्ग पर जाम लगाती छात्राएं।

भास्कर न्यूज | थानागाजी

भूडिय़ावासगांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी को लेकर नारायणपुर-थानागाजी मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगाया। सूचना पर नायब तहसीलदार उदमी राम एबीईओ दिनेश शर्मा पुलिस मौके पहुंची। प्रशासन के आश्वासन पर मार्ग सुचारू किया गया। स्कूल में पढ़ने वाली वंदना ऋतु, गुड्डी, गंगा, सरिता, खुशी ने बताया कि चार साल से गणित, विज्ञान संस्कृत के अध्यापक नहीं हैं और हिंदी के अध्यापक का भी तबादला होने जा रहा है। मामले पर जब डीईओ सरदारमल से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र शिक्षकों को लगाया जाएगा।