पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की जम्बो टीम, अगले चुनाव तक सचिन रहेंगे पायलट

कांग्रेस की जम्बो टीम, अगले चुनाव तक सचिन रहेंगे पायलट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकाराम जूली अलवर के जिला अध्यक्ष बने, विश्वेंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्योति खंडेलवाल महासचिव

20 नए जिला अध्यक्ष : अलवरकी कमान टीकाराम जूली को सौंपी है। प्रताप सिंह खाचरियावास को जयपुर शहर अध्यक्ष बनाया।

3वरिष्ठ उपाध्यक्ष : विश्वेंद्रसिंह, गोपाल ईडवा, भंवरलाल मेघवाल।

8उपाध्यक्ष : केएलबैरवा, रतन सिंह, शंकर पन्नू, भरत मेघवाल, करण सिंह यादव, मुमताज मसीह, खानू खान एवं जगदीश चंद्र शर्मा।

9महासचिव : मनीषढारनिया, कुलदीप इंदौरा, मंगलराम गोदारा, बालकृष्ण खींची, सतेंद्र भारद्वाज, रुपेशकांत, ज्योति खंडेलवाल, सुनीता भाटी, शब्बीर हुसैन।

22सचिव : अयूबखान, हरीश यादव, प्रशांत बैरवा, खेत सिंह, अजहरुद्दीन आजाद, भारत शर्मा, महेश शर्मा, राजेंद्र सिंह सांखला, हाजी जिया उर्र रहमान, कृष्णा पूनियां, सुमित्रा जैन, विजय यादव, राकेश थिंडा, तेजदीप संधू, कविता मीना, सुनील पारवानी, शोभा सोलंकी, मंजू शर्मा, पंकज शर्मा, जितेंद्र टोंक, नारायण बारोली, गुमान देवड़ा।

3सदस्य : शांतिधारीवाल, बृजकिशोर शर्मा पूर्व सांसद महेश जोशी।

सचिन को लेकर सब संशय खत्म

कार्यकारिणीमें सचिन की पसंद के लोग आए हैं, इससे उन चर्चाओं पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सचिन को दिल्ली बुलाकर महासचिव बनाया जा सकता है। प्रदेश में नया अध्यक्ष चुनने की चर्चाएं भी थम गई हैं। -पेज3 भी पढे़ें

जयपुर | दोसाल के अंतराल में गुरुवार को दूसरी बार कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। टीम में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की पसंद के 43 नए पदाधिकारी शामिल हुए। इन्हें मिलाकर कार्यकारिणी में 194 पदाधिकारी हो गए। इसे पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी कार्यकारिणियों में माना जा रहा है। शेष| पेज 4



कांग्रेसने सपोटरा से विधायक रमेश मीणा को विधानसभा में प्रतिपक्ष का उपनेता नियुक्त किया है।







विधायक विश्वेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



वहीं, पहले उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे गोपाल सिंह ईडवा और पूर्व मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को प्रमोट कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जयपुर की मेयर रही ज्योति खंडेलवाल को महासचिव का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास को जयपुर शहर का जिम्मा दिया है। कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. अर्चना शर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के पश्चात एआईसीसी महासचिव एवं प्रभारी गुरुदास कामत ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही प्रदेश के 20 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की है।

2 साल में दूसरी बार टीम पायलट में नए चेहरे शामिल

विधानसभा में करारी हार के बाद जनवरी, 2014 को प्रदेश कांग्रेस की कमान सचिन पायलट को सौंपी गई थी। पहली कार्यकारिणी के करीब एक साल बाद एवं निकाय चुनाव से ठीक पहले जुलाई, 2015 में पायलट की टीम में विस्तार कर 5 महासचिव एवं 15 सचिवों को शामिल किया गया था। इसमें सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम कांग्रेस नेता परसराम मदेरणा की पुत्र वधू लीला मदेरणा का नाम था। लीला सहित पांच महिलाओं को महासचिव बनाया गया था।

खबरें और भी हैं...