पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह 29 मार्च को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अलवरजिला व्यापार महासंघ की ओर से 29 मार्च को होटल स्वरूप विलास में होली मिलन समारोह होगा। यह निर्णय गुरुवार को संगठन की बैठक में लिया। प्रवक्ता मुकेश विजय ने बताया कि समारोह में मुंबई से लाफ्टर चैंपियन सरदार प्रताप फौजदार, अलवर के कवि बलवीर सिंह करुण, दिल्ली के महेंद्र अजनबी चिराग जैन, अलीगढ़ के सबरस मुसरानी, मैनपुरी के बलराम श्रीवास्तव, ऋषभदेव से लंगड़ा बलवंत भालू आगरा की सुशीला शील भाग लेंगी। संचालन विनीत चौहान करेंगे। कार्यक्रम में सहयोग के लिए टीम गठित की गई। इसका संयोजक सरदार हरमीक सिंह को बनाया गया। टीम में राजकुमार कोरजानी, लक्ष्मी नारायण जसूजा, पंकज खंडेलवाल, ओम प्रकाश गोयल, विपिन खंडेलवाल, सुरेश जलालपुरिया प्रमोद विजय को शामिल किया है। बैठक में अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, महामंत्री रमेश जुनेजा संरक्षक सतीश भाटिया मौजूद थे।

अलवर. जिला व्यापार महासंघ की बैठक में मौजूद व्यापारी।

खबरें और भी हैं...