बैंक में घुसे चोर सीसी रिकॉर्डिंग साथ ले गए
एमआईएथाना क्षेत्र के बगड़ का तिराया स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। जंगले की ग्रिल तोड़ कर बैंक में घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी को तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके लिए स्ट्रांगरूम के दो दरवाजों के ताले तोड़े गए। तिजोरी टूटने के चलते चोर खाली हाथ चले गए। पहचान छिपाने के लिए चोर सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डर साथ ले गए। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग से चोरों की पहचान आसान होती। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बैंक के निकट स्थित हलवाई की दुकान के संचालक के दुकान पर आने पर हुई, जिसकी सूचना पर बैंक मैनेजर कैलाश चंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक में जंगले के माध्यम से चोरों ने प्रवेश करने के बाद अलार्म सिस्टम के तार भी काट दिए। क्षेत्रिय कार्यालय अलवर के सीनियर मैनेजर जेपी यादव ने भी मौके पर पहुंच के घटना की जानकारी की। इस संबंध में बैंक मैनेजर द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।
बैंकमें नहीं चौकीदार: बैंकमें सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। सीसीटीवी कैमरे हैं, लेकिन चोर कैमरा रिकॉर्डर (डीवीआर) साथ ले गए। लंबे समय से चौकीदार यहां नियुक्त नहीं किया गया है।