लाइसेंस नवीनीकरण फीस बढ़ाने पर चर्चा
जिला रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक शनिवार को भार्गव आश्रम में अध्यक्ष सुभाष भार्गव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सरकार की आेर से रिटेल कैमिस्ट लाइसेंस की प्रस्तावित नवीनीकरण फीस वृद्धि को लेकर चर्चा की गई। इसमें दवाओं पर साढ़े पांच फीसदी वैट लगाने पर रिटेल कैमिस्टों की प्रभावित मार्जिन आय पर भी विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर बैठक में मौजूद कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। बैठक में एसोसिएशन के संजय अरोड़ा, अनिल बंसल, मनीष, अरविंद गुप्ता, अवतार सिंह, रूपेश जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।