पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो खातेदारों की एक बीघा जमीन कुर्क

दो खातेदारों की एक बीघा जमीन कुर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| पंजीयनएवं मुद्रांक विभाग ने स्टांप ड्यूटी जमा नहीं कराने पर गुरुवार को सामोला गांव में दो खातेदारों की एक बीघा जमीन कुर्क कर दी। उप पंजीयक द्वितीय ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बड़ौदामेव मीना का बास निवासी हुसैनी प|ी इशाक खान जाति मेव एवं खेडली बहादुर तहसील लक्ष्मणगढ़ निवासी अजीमन प|ी खुर्शीद मेव पर ऑडिट टीम ने जांच के दौरान 54, 500 रूपये की स्टांप डयूटी बकाया निकाली थी। नोटिस के बाद भी यह राशि जमा नहीं कराई गई। उप पंजीयन अधिकारी ने इनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। कलेक्टर मुद्रांक ने 14 दिसंबर 2012 को इनके खिलाफ फैसला सुनाया। शर्मा ने बताया कि 29 फरवरी तक बकाया राशि पर ब्याज एवं पैनल्टी की छूट दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...