बिजली करंट से बचाव के बताए उपाय
पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया
अलवर| मोतीडूंगरी स्थित यातायात पुलिस थाने पर गुरुवार को बिजली करंट से बचाव के उपाय विषय पर विशेष कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बिजली निगम के सेवानिवृत्त एईएन विनोद शर्मा ने यातायात पुलिसकर्मियों को बिजली करंट से बचाव एवं बिजली करंट लगने के बाद संबंधित व्यक्ति के प्राथमिक उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला। शर्मा ने बिजली करंट फैलने पर चलाए जाने वाले रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों पर चर्चा की। कार्यशाला में 45 कांस्टेबलों ने हिस्सा लिया। इस अवसर यातायात पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं कबीर खान, यातायात शाखा प्रभारी अजय यादव, एसआई हरिसिंह आदि मौजूद थे।