अलवर| श्रीदिगंबर जैन पूजन संघ की वार्षिक साधारण सभा 14 फरवरी को शाम 7.30 बजे जैन भवन स्कीम नंबर 10 में आयोजित होगी। संगठन सचिव राकेश जैन ने बताया कि साधारण सभा में वर्ष 2014-15 का आय व्यय का ब्यौरा, वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ संगठन के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।