एक ट्रेन रद्द रही, पूजा समेत 3 लेट आईं
अलवर | उत्तरभारत में कोहरे के कारण गुरुवार को एक ट्रेन रद्द रही जबकि तीन ट्रेनें लेट आईं। रेलवे ने कोहरे के कारण बरेली-न्यूभुज आलाहजरत एक्सप्रेस रद्द कर दी। दूसरी ओर जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस 6.34 घंटे, इलाहाबाद- जयपुर 2.10 घंटे सुल्तानपुर-अहमदाबाद 1.10 घंटे देरी से अलवर आई। इस कारण इन ट्रेनों से जयपुर की तरफ के यात्रियों को परेशानी हुई।