पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी आज, अबूझ सावे पर रहेगी शादी समारोह की धूम

बसंत पंचमी आज, अबूझ सावे पर रहेगी शादी समारोह की धूम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलेभरमें शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस मौके पर स्कूलों में मां सरस्वती का पूजन होगा। इस दिन अबूझ सावा होने से शादी समारोह की धूम रहेगी। बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों में सरस्वती पूजन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इस दिन कई स्कूलों में विद्यार्थी पीले कपड़े पहनकर जाएंगे। कार्यक्रम के आखिर में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की जाएगी। पं. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन अबूझ सावा है। इस दिन गोधूलि वेला में शाम 5.53 से 7.23 बजे तक सिंह लग्न में रात 12.17 बजे से 1.47 बजे तक विवाह का श्रेष्ठ मुहूर्त होने के कारण अधिकांश सावे इस अवधि में होंगे, लेकिन जिनकी बारात बाहर दूर जानी हैं, वे सुबह से ही जाना शुरू हो जाएंगी। शादी समारोह के चलते गुरुवार को भी दिनभर बाजारों में भीड़ रही। शादी समारोह में बाहर जाने वालों की रेल और बसों में भीड़ रही।

सरस्वतीप्रतिमा पर होगा दुग्धाभिषेक : भारतीयविद्यार्थी सेना की ओर से सुबह 11 बजे आरआर कॉलेज में सरस्वती प्रतिमा का दुग्धाभिषेक होगा वाटिका की साफ सफाई की जाएगी। जिला प्रमुख कुलदीप सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी सदस्य भाग लेंगे। इधर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल लाजपत नगर में सुबह 11 बजे सरस्वती पूजन के बाद हवन होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता ने यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...