भगवान लक्ष्मीनारायण का वार्षिकोत्सव 24 से
अलवर| श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर मनुमार्ग में 24 से 28 फरवरी तक भगवान लक्ष्मीनारायण का 47वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पंडित राजेंद्र आचार्य ने बताया कि 24 को सुबह 11.30 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 25 को सुबह 9 बजे मंगलाचरण गणेश पूजन होगा। 26 को सुबह 8 बजे होपसर्कस स्थित गणेश मंदिर से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचेगी। 27 को सुबह 8 बजे वेदी पूजन 9 बजे 5 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सत्संग किया जाएगा। 28 फरवरी को सुबह 9 बजे ठाकुर जी का वेद मंत्रों से अभिषेक तुलसी अर्चना होगी। 11 बजे भगवान की अनुपम झांकी सजाई जाएगी।