पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुमुख सम्मेलन 15 से, आनंद कारज 17 को

गुरुमुख सम्मेलन 15 से, आनंद कारज 17 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| मनुमार्गस्थित संत सुखदेव शाह गुरुद्वारा में तीन दिवसीय 92वां गुरुमुख सम्मेलन 15 फरवरी से होगा। 17 फरवरी को आनंद कारज (सामूहिक विवाह सम्मेलन) के साथ गुरुमुख सम्मेलन का समापन होगा। इस दौरान शबद कीर्तन, कथा वाचन लंगर होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाहर से भी संगतों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जितेंद्र मदान ने बताया कि 15 फरवरी को रात 2 बजे मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में नितनेम, अलसुबह 3 बजे सुखमनी सुखमनी साहिब चौपई साहिब का पाठ, निशान पूजा के बाद अरदास होगी। इसके बाद सुबह 5.30 बजे खंडेलवाल स्कूल के पास स्थित गुरुद्वारा सुखधाम में आसा दी वार का कीर्तन होगा। सुबह 8 बजे अरदास, इसके बाद अखंड पाठ प्रारंभ होगा। सुबह 9 बजे नगर कीर्तन प्रारंभ होगा। सुबह 10.30 बजे मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में तीन दिवसीय गुरुमुख सम्मेलन प्रारंभ होगा। इस अवसर पर रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा। 16 फरवरी को दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत अलसुबह 3 बजे नितनेम के साथ होगी। इसके बाद 4 बजे सुखमनी साहिब चौपई साहिब के पाठ होंगे। सुबह 6 बजे आसादी वार का कीर्तन होगा। सुबह 9 बजे संतरेन डॉ. हरभजन शाह सिंह महाराज के प्रवचन होंगे। सुबह 11 बजे से रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे, शाम को 6 बजे रहिरास साहिब का पाठ होगा। शाम 7 बजे से देर रात 3 बजे तक रागी जत्थे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। 17 फरवरी को अलसुबह नितनेम साहिब, अलसुबह 4 बजे सुखमनी साहिब चौपई साहिब के पाठ होंगे। सुबह 6 बजे आसादी वार का कीर्तन होगा। सुबह 8 बजे से 9.30 बजे रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे। 9.30 बजे संत रेन डॉ. हरभजन शाह सिंह महाराज के प्रवचन होंगे। इसके बाद आनंद कारज (सामूहिक विवाह सम्मेलन) होगा।

13 फरवरी को सुखधाम गुरुद्वारा में सुबह 7 से 9 बजे तक शबद कीर्तन होगा। सुबह 9 बजे संत रेन डॉ. हरभजन शाह सिंह महाराज के प्रवचन होंगे।

प्रतापबंधसमाधि साहब पर कार्यक्रम 14 को

प्रतापबंधस्थित समाधि साहब पर सुबह 8 बजे शबद कीर्तन होगा। इसके बाद अरदास होगी। इसी दिन सुबह 10 बजे मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में संतों का भंडारा होगा।

कार्यक्रमस्थल पर धर्म प्रचार सामग्री की स्टॉल लगी

कार्यक्रमस्थल के पास धर्म प्रचार सामग्री स्टॉल लग गई। गुरुद्वारा में आने वाली संगत इन स्टॉलों से पुस्तक, सीडी, कढ़े, चाबी के छल्ले, कंघे, रुमाल, लॉकेट, कटार सहित अन्य सामग्री खरीदकर ले जाते हैं।

अलवर. गुरुमुख सम्मेलन के लिए तैयार प्रवेशद्वार।-फाइल फोटो

खबरें और भी हैं...