5 दिन में अधिकतम पारा 4 डिग्री चढ़ा
शहरमें गुरुवार को दिनभर चटकदार धूप रही। इसके चलते दिनभर गर्मी रही। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दिन में सर्दी का असर समाप्त हो गया। अब केवल रात की ही सर्दी रह गई। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है।