श्याम मेले के लिए शहरवासियों को दिया निमंत्रण, रैली निकाली
अलवर | ब्रह्मचारीमोहल्ला स्थित श्याम मंदिर में आयोजित होने वाले श्याम मेले के उपलक्ष्य में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम हुए वाहन रैली निकाली गई। सोमवार को जनसंपर्क अभियान का आयोजन होगा। मंदिर समिति के प्रचार मंत्री मोहन शर्मा ने बताया कि सुबह कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। पं. अशोक शर्मा ने हवन कराया। मंदिर समिति व्यवस्थापक विजय कुमार शर्मा, नीलू शर्मा, मोहन शर्मा, दीपा शर्मा, हनुमान प्रसाद गुप्ता बीना सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी। दोपहर को मंदिर से वाहन रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान शहरवासियों को 17 फरवरी को आयोजन होने वाले श्याम मेले के लिए निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे मंदिर से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ होगा। दोपहर 2 बजे सुंदरकांड पाठ होंगे।
ब्रह्मचारी मोहल्ला स्थित श्याम मंदिर में हवन करते श्रद्धालु।