माता वैष्णो देवी की निशुल्क यात्रा मार्च में
अलवर| पंजाबीवैलफेयर सोसायटी की ओर से मार्च में 58 वर्ष की उम्र से अधिक 50 बुजुर्ग दंपत्ति को जुलाई में माता वैष्णो देवी की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। प्रवक्ता हरीश तनेजा ने बताया कि यात्रा के लिए सभी समाजों के श्रद्धालु़ भाग ले सकते हैं। यात्रा का किराया, रहना, खाना आदि का खर्चा सोसायटी वहन करेगी। यात्रा के आवेदन फार्म 5 मार्च तक काशीराम स्थित पंजाबी वैलफेयर सोसायटी कार्यालय, लाजपत नगर स्थित अलवर टैंट, दर्शना ऑटोमोबाइल्स एवं बाला मेडिकल्स से प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से 50 परिवारों की चयन लॉटरी से किया जाएगा।