छात्रवृत्ति दिलाने की मांग
अलवर| बाबूशोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मीणा ने गुरुवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। साथ ही छात्रों को पिछले कई सत्रों की विभिन्न कारणों से अटकी पड़ी छात्रवृत्ति भी अभी तक जारी नहीं हुई है। छात्र आए दिन समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पर छात्रवृत्ति के लिए चक्कर काट रहे हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में छात्रों के हित को देखते हुए छात्रवृत्ति तुरंत दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मीणा के साथ सुनील कोठारी, रामलखन गुर्जर, सुशीलसिंह भाटी जीतू गुर्जर आदि शामिल थे।