नशे में युवक ने पेट्रोल छिड़क खुद को लगाई आग
अलवर| शराबके नशे में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे 25 वर्षीय युवक योगेश जाटव ने अपने कपड़ों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग से उसके मुंह, हाथ सहित शरीर कई जगह से झुलस गया। परिजनों ने उसे झुलसी हालत में राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि योगेश पुत्र मानसिंह जाटव निवासी मूंगसका थाना एनईबी ने शराब के नशे में अपने शरीर कपड़ों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने बताया कि योगेश शराब पीने का आदी है। वह सुबह से ही शराब के नशे में था। उसके छोटे भाई नीरज ने बताया कि शराब के नशे में योगेश ने पहले तो परिजनों प|ी से खुद को ब्लेड से काटने की धमकी दी, लेकिन उसने उससे ब्लेड छीन ली। थोड़ी देर बाद उसने बोतल में भरे पेट्रोल को अपने शरीर कपड़ों पर छिड़ककर आग ली। घर में मौजूद उसकी प|ी लक्ष्मी भाई नीरज ने योगेश के कपड़ों में लगी आग को बुझाया, लेकिन उसका मुंह, गला दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए।