पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाक कर्मचारियों ने बताई समस्याएं

डाक कर्मचारियों ने बताई समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अखिलभारतीय डाक कर्मचारी यूनियन (तृतीय श्रेणी) मंडल शाखा की रविवार को अट्टा मंदिर के पास स्थित प्रधान डाकघर में बैठक हुई। इसमें डाक कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताई। इसमें अधिकांश कर्मचारियों ने अवकाश नहीं मिलने डाकघरों में लगे कंप्यूटरों में आए दिन खराबी आने से कार्य प्रभावित होने की समस्या बताई। समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रवर अधीक्षक मूना यास्मीन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को लेकर भी नाराजगी जताई गई। बैठक में यूनियन अध्यक्ष मुकेश बंसल, सचिव जगमोहन मीणा, उपसचिव केके पांचाल, कोषाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता सहित यूनियन से जुड़े डाक कर्मचारियों ने भाग लिया। संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...