डॉ. कर्णसिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष जूली के जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
जिलाकांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक टीकाराम जूली प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद डा. कर्णसिंह यादव के नियुक्त होने पर कांग्रेसियों में जोश है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह करीब एक दर्जन स्थानों पर जिलाध्यक्ष जूली का साफा, माला एवं गुलदस्ते भेंटकर कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वे सभी जाति, धर्म के लोगों के आशीर्वाद से जिलाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जिलाध्यक्ष का पद मिला है लेकिन मैं कांग्रेस के आम कार्यकर्ता की तरह कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कांग्रेस पूरी तरह विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जिले की समस्याओं को विधानसभा में उठाने का काम करेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि वे शादी समारोह में थे। सबसे पहले जिलाध्यक्ष बनने की सूचना फोन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें दी। इसके बाद वे भर्तृहरि धाम पहुंचे और बाबा के धोक लगाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जूली का कुशालगढ़, अकबरपुर, सिलीसेढ़, उमरैण, केसरपुर में स्वागत किया गया।
आतिशबाजीकर मिठाई बांटी
यूथकांग्रेस की ओर से डॉ. करण सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर महासचिव सुनील सैनी के नेतृत्व में नंगली सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।
आतिशबाजी करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।
अलवर. कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर टीकाराम जूली का स्वागत करते लोग।