देश विरोधी नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग
अलवर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार शाम 5 बजे नंगली सर्किल पर जेएनयू विश्वविद्यालय दिल्ली में राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन करने वाले राष्ट्र द्रोहियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया और मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जला कर वामपंथी संगठनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगली सर्किल से शहीद स्मारक कंपनी बाग तक मशाल जुलूस निकाला। विरोध करने वालों में एबीवीपी के नगर सह मंत्री प्रीतम यादव, जिला संयोजक उपेंद्र रावल, छात्रसंघ महासचिव आंचल गुप्ता, काजल भारद्वाज, दीक्षा जैन, रोहित चतुर्वेदी, सचिन यादव, अंकुश शर्मा, तोष जैन, मोहित, जतिन अरोड़ा, मंथन गोयल, दक्ष पंडित, शीतल राजोरिया, कोमल मित्तल सहित एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल थे। उधर, जोश ग्रुप ने भी नंगली सर्किल पर प्रदर्शन किया। जोश ग्रुप के कर्णव खत्री ने बताया कि ऐसी घटना को बढ़ावा मिले इसलिए सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में राम मिश्रा, लतेश नरूला, निखिल यादव, अजय गोड़, कपिल अग्रवाल, कुशल पारीक, दीपेश, राजकुमार, बंटी, गोलू, प्रवीण शर्मा आदि शामिल थे।