पुस्तकालयाध्यक्ष बेरोजगार संघ की बैठक 14 को
अलवर| पुस्तकालयअध्यक्ष बेरोजगार संघ की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। जिसमें संगठन की आगामी बैठक 14 फरवरी को सुबह 10 बजे कंपनी बाग में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संगठन की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अशोक खंडेलवाल को अध्यक्ष, मनीष खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, भरत लाल मीणा पदम सैनी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।