पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुध विहार के मकानों के आवंटन पत्र वितरण के लिए कल लगेगा शिविर

बुध विहार के मकानों के आवंटन पत्र वितरण के लिए कल लगेगा शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | नगरविकास न्यास की बुध विहार योजना के ईडब्ल्यूएस मकानों के आवंटन पत्र 12 फरवरी को सुबह 10 बजे न्यास के नीलामी भवन में शिविर आयोजित कर जारी किए जाएंगे। न्यास सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिन मकानों के आवंटन पत्र जारी किए जाएगे, उनकी सूची न्यास की वेबसाइट www.uitalwar.in पर अपलोड की दी गई है। सूची न्यास के सूचना पट्ट पर भी चस्पा कर दी गई है। इसी दिन अंबेडकर नगर फेज द्वितीय के कृषि भूमि के बदले विकसित भूमि दिए जाने के 6 काश्तकारों के आवंटन पत्र न्यास के मीटिंग हॉल में वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अरावली विहार फेज प्रथम एवं द्वितीय के आवंटन पत्र 15 फरवरी को न्यास के नीलामी हॉल में वितरित होंगे।

खबरें और भी हैं...