पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने बुलाई टीम

बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने बुलाई टीम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | शहरके विभिन्न इलाकों में बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने बंदर पकड़ने के लिए टीम बुलाई है। सभापति अशोक खन्ना ने बताया कि परिषद ने बंदर पकड़ने का ठेका दिया है। खन्ना ने बताया कि बंदरों से प्रभावित क्षेत्र के लोग नगर परिषद में शिकायत कर अपने यहां बंदर पकड़ने का पिंजरा लगवा सकते हैं। परिषद की ओर से उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। कोई शुल्क मांगे है तो इस बारे में परिषद में शिकायत की जा सकती है। बंदर प्रभावित क्षेत्रों में आर्य नगर, स्कीम 5, शिवाजी पार्क, वीर सावरकर नगर, टाउन हाल, एनईबी, सुभाष नगर, सूर्य नगर सहित अन्य कई क्षेत्र शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...