शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 से
अलवर| अलवरवन मंडल में वन रक्षकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच 19 20 फरवरी को होगी। इसमें 118 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। डीएफओ जीडी गुप्ता ने बताया कि आरआर कॉलेज के मैदान पर 19 को शारीरिक दक्षता जांची जाएगी। 20 फरवरी को दौड़ होगी। उधर, बाघ परियोजना सरिस्का में वन रक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे दिन भी इंदिरा गांधी स्टेडियम में शारीरिक दक्षता जांच चली। 500 अभ्यर्थियों में पहले दो दिन 350 अभ्यर्थियों की जांच की गई। शुक्रवार को आखिरी दिन 150 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।