स्वाइन फ्लू की जांच के लिए विधायक डॉ. जसवंत यादव का सैंपल जयपुर भेजा
अलवर| कईदिनों से बीमार बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का ब्लड सैंपल स्वाइन फ्लू जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। विधायक का सैंपल अस्पताल की टीम ने घर जाकर लिया। राजीव गांधी अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. अमृतलाल ने बताया कि विधायक डॉ. यादव को कई दिनों से वायरल और जुकाम-खांसी की शिकायत है। इस पर अस्पताल की टीम ने जसवंत नगर स्थित उनके घर जाकर स्वास्थ्य जांचा और सैंपल लिया। जांच टीम के डॉ. प्रशांत गांधी ने बताया कि विधायक की स्थिति सामान्य है।