सुखधाम में शबद कीर्तन प्रवचन हुए
अलवर. खंडेलवालधर्मशाला के पास स्थित गुरुद्वारा सुखधाम में शनिवार को शबद कीर्तन प्रवचन हुआ। कार्यक्रम में काफी संख्या में संगतों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को फूल मालाओं गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। गुरुमुख सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना के लिए रविवार को प्रतापबंध स्थित समाधि साहिब पर कार्यक्रम होगा। संतरेन डॉ. हरभजन शाह सिंघ महाराज ने कहा कि महापुरुषों के उपदेश सुनने और अनुसरण करने से इंसान का जीवन सफल होता है। इससे पहले सजे कीर्तन दरबार में भाई जितेंद्र मदान ने राग बसंत पर बहुत जन्म बिछरे थे माधो यह जन्म तुम्हारे लेखे, सुण मन मितर पिआरिआ मिल वेला है एहे , भाई बसंत गांधी ने हर जन सिमरहु हिरदे राम हर जन कऊ अपदा निकट आवे पूरण दास के काम... इनके अतिरिक्त गुरप्रीत सिंह रागी जत्था ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अरदास के बाद कड़ा प्रसाद का वितरण हुआ। रविवार को सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक प्रतापबंध स्थित समाधि साहिब पर कीर्तन दरबार सजेगा। जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह , भाई जितेंद्र मदान भाई बसंत गांधी शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। सुबह 11 बजे मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में संतों का भंडारा होगा।
अलवर. सुखधाम गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगत।