गायत्री मंदिर में अभिषेक आज
अलवर| गायत्रीपरिवार ट्रस्ट की ओर से अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम आचार्य के जन्म दिवस वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गायत्री परिवार के जिला संयोजक चरण सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे गायत्री मंदिर मंदिर में अभिषेक, सुबह 9 बजे हवन सुबह 9.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबेली में 5 कुंडीय हवन होगा। यह कार्यक्रम मुरारीलाल शर्मा गायत्री परिवार की टोली द्वारा कराया जाएगा।