चार सप्ताह के प्रशिक्षण का समापन
अलवर| लोकउद्यमिता विकास एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से विज्ञान वर्ग में अभ्यर्थियों के लिए 4 सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को होटल स्वरूप विलास में संपन्न हो गया। जिला उद्योग केंद्र के सहायक निदेशक एमआर मीणा ने समापन समारोह में प्रशिक्षण लेने वालों को उद्योग लगाने पर केंद्र की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पीएनबी के वित्तीय सलाहकार एसपी सुमन ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संस्था की अध्यक्ष दुर्गावती ने स्वरोजगार के लिए मार्ग दर्शन सहयोग देने के लिए कहा। कार्यकारी निदेशक एसएनडी शर्मा ने बताया कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से चलाए गए कार्यक्रम में उद्यम लगाने, चलाने सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसमें 25 चयनित विज्ञान स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया गया।