कांग्रेस जिलाध्यक्ष जूली का स्वागत
अलवर| कांग्रेसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली का शनिवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने स्वागत किया। इनके अलावा कई संगठनों ने भी उनका स्वागत किया। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने 11 मीटर का साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजपूत समाज, मेघवाल समाज एवं कर्मचारी संगठनों ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर जुबेर खान, सूर्यदेव सिंह बारेठ, रोहताश चौधरी, अनिल जैन, संजीव बारेठ, निलेश खंडेलवाल, गोपीचंद शर्मा, डॉ. गौरव, उमरदीन, पार्षद विक्रम, कपिलराज, निरंजन, हिम्मत सिंह, शकील अहमद, लालाराम सैनी, भगवान, अनिल दुबे, नरेंद्र मीणा आदि मौजूद रहे।